उरई, जनवरी 30 -- जालौन। श्रीबाराहीं देवी मेला और विकास प्रदर्शनी में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में जादूगर अजय कुमार राय द्वारा जादू के कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बाराहीं देवी मेला एवं विकास प्रदर्शनी में मेले के आयोजन के साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाता है। मेला परिसर में गुरूवार की रात आयोजित हुए जादू के कार्यक्रम में बरेली निवासी जादूगर अजय कुमार राय और उनकी सहयोगी टीम द्वारा एक से बढ़कर एक जादू का प्रदर्शन किया गया। जादू के इस रंगारंग कार्यक्रम ने मेला परिसर में मौजूद दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम के दौरान कभी हवा में वस्तुओं का गायब हो जाना तो कभी पलक झपकते ही उनका दोबारा प्रकट हो जाना दर्शकों के लिए कौतूहल का विषय बना रहा। हर करतब के सफल प्रदर्शन पर तालियों की गड़गड़ाहट से पूरा पंडाल गूंज ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.