बांका, अप्रैल 12 -- बाराहाट (बांका)। निज प्रतिनिधि बाराहाट के दुर्गा मंदिर परिसर स्थित एक स्वर्ण व्यवसाई के घर 25 जुलाई 2025 में हुई चर्चित लूटकांड मामले में पुलिस को एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने इस कांड के तीसरे आरोपी को जमुई जिले के गंगटी गांव से गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान हरीश पासवान (पिता- मानिकचंद पासवान) के रूप में हुई है। गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने आरोपी के पास से 143 ग्राम चांदी के आभूषण, एक बोलेरो चार पहिया वाहन और एक बुलेट मोटरसाइकिल बरामद की है। इस मामले में इससे पहले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है, जबकि अभी भी चार आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। पुलिस के अनुसार, आरोपी की निशानदेही पर झारखंड के गिरिडीह स्थित एक ज्वेलरी दुकान को सील किया गया है। जांच में सामने आया है कि लूटे गए सोने-च...