भागलपुर, मार्च 30 -- बांका, एक संवाददाता। बाराहाट प्रखंड मुख्यालय में सोमवार को पंचायत समिति की सामान्य बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक पूर्वाह्न 11 बजे से प्रखंड सभागार में शुरू होगी। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख द्वारा की जाएगी, जबकि प्रखंड विकास पदाधिकारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहेंगे। बैठक में प्रखंड क्षेत्र के विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है। पंचायत प्रतिनिधि अपने-अपने पंचायतों की समस्याओं जैसे सड़क, पेयजल, शिक्षा, स्वास्थ्य और आवास योजनाओं से संबंधित मुद्दों को बैठक में उठाएंगे। इसके अलावा केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं की प्रगति की भी समीक्षा की जाएगी। पंचायत समिति सदस्यों से समय पर बैठक में उपस्थित होकर अपने-अपने क्षेत्र की समस्याओं को रखने की अपील की गई है। प्रशासन की ओर से ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.