भागलपुर, अप्रैल 2 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। मनमाने तरीके से खाद की दुकान संचालित करना जिले की छह खाद दुकानों के संचालकों को महंगा पड़ गया। इन दुकानों के लाइसेंस को सस्पेंड करते हुए उनसे स्पष्टीकरण मांगा गया है। जिला कृषि पदाधिकारी प्रेमशंकर प्रसाद ने बताया कि उन्होंने 28 फरवरी को पीरपैंती क्षेत्र के बाराहाट बाजार स्थित उर्वरक की छह दुकानों का मुआयना किया था, जहां निरीक्षण के दौरान ये दुकानें बंद पाई गई थीं। बकौल जिला कृषि पदाधिकारी, इन दुकानों का लाइसेंस न केवल तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया, बल्कि संचालकों के खिलाफ स्प्ष्टीकरण का नोटिस जारी किया गया है। अगर इनका जवाब संतोषजनक नहीं पाया गया तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई को लेकर विभाग को पत्र लिखा जाएगा। जिला कृषि पदाधिकारी ने बताया कि अभी जिले में कुल 4267 मीट्रिक टन यूरिया उपलब्ध ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.