बांका, मार्च 9 -- धोरैया (बांका), निज प्रतिनिधि। प्रखंड अंतर्गत महादेव स्टेडियम शिवपुरी पैर के मैदान पर आयोजित मां दुर्गा क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन मैच रविवार को बाराहाट एवं महगामा टीम के बीच खेला गया। बाराहाट ने टॉस जीतकर 11.5 ओवर में ऑल आउट होकर 136 रन बनाये। जवाब में खेलते हुए महगामा की टीम 12 ओवर में 06 विकेट खोकर 118 रन में ही सिमट कर रह गई। इससे पहले बतौर मुख्य अतिथि राजीव कुमार सिंह (एडवोकेट पटना हाइकोर्ट) के द्वारा फीता काटकर मैच का उद्घाटन किया गया। मौके पर कमिटी टीम के अध्यक्ष पारस सिंह, गजेंद्र सिंह, अनुज सिंह, रवि सिंह ,प्रीतम सिंह अखिलेश सिंह आदि क्रिकेट प्रेमी मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.