बारावफात जुलूस में भड़काऊ भाषण देने का आरोपी गिरफ्तार
रुद्रपुर, अगस्त 29 -- रुद्रपुर, वरिष्ठ संवाददाता। रुद्रपुर में बीते बुधवार को निकाले गए बारावफात के जुलूस के दौरान त्रिशूल चौक के पास कथित तौर पर भड़काऊ भाषण देने के आरोपी मुफ्ती मुजीब को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। शुक्रवार को पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। शुक्रवार देर रात आरोपी को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया। पूछताछ के बाद शनिवार दोपहर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। सूत्रों के मुताबिक, जांच के बाद मुकदमे में बीएनएस की धारा 152 बढ़ाई गई है। हालांकि, धारा बढ़ाए जाने की पुलिस की ओर से आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। बीते बुधवार को बारावफात के जुलूस के दौरान त्रिशूल चौक के पास मुफ्ती मुजीब ने समाज के लोगों को संबोधित किया था। इसका कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वीडियो में रामपुर के दड़ियाल टांडा निवासी मुफ्ती मुजीब मदरसों को लेकर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.