बारावफात की झांकी में नक्शे से जम्मू-कश्मीर गायब
एटा, अगस्त 31 -- अलीगंज, बारावफात के मौके पर निकाली गई झांकी में भारत के नक्शे से जम्मू-कश्मीर का हिस्सा गायब कर दिया। झांकी का वीडियो बनाकर किसी ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया और कार्रवाई की मांग करने लगे। वीडियो पुलिस-प्रशासन के पास पहुंचा। जिसके बाद कार्यक्रम आयोजक को बुलाकर जबाव मांगा। सीओ के अनुसार आयोजक ने माफी मांगी है और गलती स्वीकार करते हुए भविष्य ऐसा नहीं होने की बात कही है। दो दिन पहले अलीगंज में बारावफात के दौरान विभिन्न झांकियां निकाली गई थीं। इसी दौरान एक झांकी में प्रदर्शित भारत के नक्शे में जम्मू-कश्मीर का हिस्सा दिखाई नहीं दिया। किसी व्यक्ति ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो सामने आने के बाद मामला चर्चा में आ गया और पुलिस ने आयोजकों से जवाब मांगा। मामले की जानकारी होने पर पुलिस ने कार्यक्रम आयोजक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.