बारालोटा में जमीन विवाद में चाचा को भतीजे ने मारी गोली, गंभीर स्थिति में रिम्स रेफर
पलामू, जून 20 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। शहर थाना क्षेत्र के बारालोटा मोहल्ले में जीएलए कॉलेज गेट के समीप शनिवार की सुबह में जमीन विवाद में भतीजे ने चाचा को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया है। घायल की पहचान बारालोटा निवासी 45 वर्षीय गुड्डू तिवारी उर्फ संजय कुमार तिवारी के रूप में हुई है। परिजनों की मदद से उन्हें गंभीर स्थिति में इलाज के लिए एमआरएमसीएच में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने प्रारंभिक इलाज के बाद रांची के रिम्स रेफर कर दिया है। डॉक्टर के अनुसार युवक को एक गोली सीने में लगी है। पलामू के एसपी कपिल देव चौधरी ने बताया कि घायल के पिता के अनुसार जमीन विवाद में भतीजा ने चाचा को गोली मारकर घायल कर दिया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। एसडीपीओ राजेश यादव ने बताया कि इस संबंध में अब तक आवेदन प्राप्त ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.