बारामूला शहीद की तीसवी पुण्य तिथि मनाई
फतेहपुर, अगस्त 5 -- बहुआ। क्षेत्र के लालपुर गांव निवासी दयाशंकर शुक्ल पांच अगस्त 1996 को कश्मीर के बारामूला में शहीद हो गए थे। जिस पर बुधवार को उनकी तीसवी पुण्यतिथि मनाई गई। इस दौरान अधिकारियों व पूर्व सैनिकों ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके आदर्शों को याद कर शहीद को नमन किया। वहीं बीडीओ रत्नाकर त्रिपाठी सहित पूर्व सैनिकों ने प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस मौके पर शहीद की पत्नी निर्मला शुक्ला, पीताम्बर सिंह, लाल जी, जागेश्वर, लालबहादुर, उपेंद्र नाथ, राजेश शुक्ला, संजीव सिंह, लक्ष्मण सिंह आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Haldwani News: बलिदानी हवलदार तिलक चंद्र को दी श्रद्धांजलि
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.