गौरीगंज, मार्च 20 -- अमेठी। विकासखंड के अंतर्गत बारामासी चौराहे पर सांसद निधि से हाईमास्ट लाइट तीन वर्ष पूर्व लगाई गई थी। लेकिन दो वर्ष बाद ही लाइट खराब हो गई। इस हाईमास्ट लाइट से रात में कस्बे में उजाला रहता था और चोर उचक्कों का खतरा भी कम था। लेकिन लाइट खराब होने से कस्बे में अंधेरा फैला रहता है। साथ ही चोरी का खतरा भी बढ़ गया है। बाजारवासी नरेंद्र मिश्रा, दीपक, रवि पाठक आदि ने प्रशासन से हाईमास्ट लाइट को ठीक करवाने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...