बाराबीसी पुस्तकालय को लैपटॉप मिला
पिथौरागढ़, अप्रैल 17 -- प्रकाश पांडेय, कनालीछीना। बाराबीसी सामुदायिक पुस्तकालय देवलथल को गुरुग्राम निवासी ज्योत्स्ना सिंह खड़ायत ने एक लैपटॉप भेंट किया है। पुस्तकालय प्रभारी करन तिवारी ने बताया कि यह लैपटॉप पुस्तकालय में शैक्षणिक व शोध कार्यों के लिए उपयोग में लाया जाएगा। जिससे क्षेत्र के विद्यार्थियों को आधुनिक संसाधनों का लाभ मिल सके। इस मौके पर पुस्तकालय परिवार ने ज्योत्स्ना सिंह खड़ायत, मृणाल सिंह, प्रो. दीवान सिंह चौहान का आभार जताया। यहां बाराबीसी ग्रामीण उत्थान समिति के अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह बसेड़ा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.