लखनऊ, अप्रैल 10 -- बाराबिरवा फल व सब्जी मंडी में बीती रात लगी भीषण आग ने कई दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे व्यापारियों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा। घटना की जानकारी के बाद शुक्रवार को महापौर सुषमा खर्कवाल, नगर आयुक्त गौरव कुमार और स्थानीय पार्षद सौरभ सिंह 'मोनू' के साथ मौके पर पहुंचीं। उन्होंने प्रभावित व्यापारियों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं और हालात का जायजा लिया। महापौर ने लखनऊ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार से फोन पर बात कर बाजार के जल्द पुनरुद्धार के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रभावित दुकानदारों को शीघ्र राहत पहुंचाना प्राथमिकता होनी चाहिए। महापौर ने भरोसा दिलाया कि प्रशासन इस कठिन समय में व्यापारियों के साथ खड़ा है। नुकसान का आकलन कर सूची तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि सभी प्रभावितों को जल्द ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.