बाराबंकी से लाए स्मैक,नेपालगंज में मुद्रा के साथ दो धरे गए
बहराइच, अगस्त 3 -- रुपईडीहा, संवाददाता। पड़ोसी नेपाली शहर नेपालगंज में दो व्यक्तियों को 579 ग्राम स्मैक सहित मादकपदार्थ नियंत्रण ब्यूरो शाखा नेपालगंज ने गिरफ्तार किया है। बांके जिले के डीएसपी व पुलिस प्रवक्ता प्रतीत सिंह राठौर ने बताया कि नेपाल के कर्णाली व लुम्बिनी प्रदेश के जिलों में ये दोनों थोक कारोबारी स्मैक की सप्लाई कर रहे थे। नेपालगंज उप महानगर पालिका वार्ड नं 10 आदर्श नगर निवासी अरुण कुमार जायसवाल के घर मे भारी फोर्स के साथ छापा मारा गया। यहां मौजूद सुनील भंडारी निवासी वार्ड नं 4 गणेशपुर भी मौजूद मिला। अरुण कुमार की अलमारी के दराज मे कुल 579 ग्राम स्मैक बरामद हुई। एक डिजिटल तराजू, दो मोबाइल सेट, 1 लाख 80 हजार नेपाली मुद्रा व 2 लाख 14 हजार भारतीय मुद्रा बरामद हुई है। डीएसपी ने यह भी बताया कि प्राप्त अभिलेखों के अनुसार अरुण कुमार जा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.