नई दिल्ली, मार्च 19 -- उत्तर प्रदेश के विकास रथ को रफ्तार देने के लिए केंद्र सरकार ने एक और बड़ी सौगात दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में बुधवार को आयोजित मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति (CCEA) की बैठक में बाराबंकी से बहराइच के बीच अत्याधुनिक फोरलेन राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-927) के निर्माण को हरी झंडी दे दी गई है। लगभग 6,969 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत वाली यह परियोजना न केवल यूपी के दो बड़े जिलों को जोड़ेगी, बल्कि पड़ोसी देश नेपाल तक भारत की पहुंच को और अधिक सुगम और निर्बाध बनाएगी।हाई-स्पीड कॉरिडोर: 101 किलोमीटर का सफर होगा आसान केंद्रीय रेल और सूचना प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कैबिनेट के फैसलों की जानकारी देते हुए बताया कि 101.51 किलोमीटर लंबे इस राष्ट्रीय राजमार्ग को फोरलेन में तब्दील किया जाएगा। वर्तमान में यह ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.