बाराबंकी से कुशीनगर टमाटर लादकर जा रही डीसीएम पलटी, चालक घायल
बस्ती, मई 30 -- बस्ती। राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार देर रात बाराबंकी से कुशीनगर टमाटर लेकर जा रही एक डीसीएम छुट्टा पशु से टकराकर पलट गई। हादसे में चालक घायल हो गया, जबकि खलासी को मामूली चोटें आईं। डीसीएम पलटने से टमाटर सड़क पर बिखर गए, जिससे कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा। घटना हर्रैया थाना क्षेत्र के बिजरा गांव के पास रात करीब 12 बजे की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, बाराबंकी से कुशीनगर की ओर जा रही टमाटर लदी डीसीएम अचानक सामने आए छुट्टा पशु से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वाहन अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। हादसे में पशु की मौके पर ही मौत हो गई।शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और एंबुलेंस की मदद से घायल चालक व खलासी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कप्तानगंज पहुंचाया। घायल चालक की पहचान गोविंद (38) पुत्र रामपति तथा खल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.