बाराबंकी में हुई सड़क दुर्घटना में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल
रायबरेली, अगस्त 8 -- शिवगढ़,संवाददाता। बांदा-बहराइच मार्ग पर बाराबंकी जिले के हैदरगढ़ कोतवाली क्षेत्र में शनिवार को हुई सड़क दुर्घटना में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। जबकि दो महिलाएं घायल हो गईं। घायलों को इलाज के लिए शिवगढ़ सीएचसी पहुंचाया गया। थाना क्षेत्र के पिंडौली गांव निवासी अर्चना गुप्ता (25) पत्नी राहुल गुप्ता अपनी जेठानी की बेटी शालू (17) पुत्री श्याम कुमार अपने भाई अमित के साथ बाइक से ससुराल जा रही थी। इसी बीच बांदा-बहराइच मार्ग पर शिवगढ़ पुलिस चेक पोस्ट से कुछ दूरी पर आगे चल रहे डंपर चालक ने सड़क पर बने गड्ढे से बचने के लिए अचानक ब्रेक लगा दिया। इससे तीन सवारियों को लेकर आ रही बाइक अनियंत्रित होकर डंपर में जा घुसी। टक्कर इतनी जोर थी कि बाइक सवार अमित की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं हादसे में अर्चना और शालू गंभीर रूप से घायल हो गईं। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.