बाराबंकी में भीषण हादसा, डंपर में फंसकर 50 मीटर तक घिसटी कार; मां-बाप और उसके 2 बच्चों की मौत
नई दिल्ली, अगस्त 25 -- उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में भीषण हादसा हो गया है। थाना क्षेत्र के रामनगर-बाराबंकी हाईवे पर भूलभुलैया गांव के पास रायला ढाबे के सामने मंगलवार को तेज रफ्तार डंपर ने कार में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार दंपति और उनके दो बच्चों की मौत हो गई, जबकि सात वर्षीय बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार डंपर के अगले हिस्से में फंसकर करीब 50 मीटर तक घिसटती चली गई। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से कार के शीशे तोड़कर सभी को बाहर निकाला। घायल बच्ची को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। श्रावस्ती जिले के भिनगा थाना क्षेत्र निवासी मोहम्मद शरीफ (50) मदरसा अरबिया अनवारुल उलूम में बच्चों को पढ़ाते थे। बताया गया कि उनकी बहन की तबीयत खराब थी। उन्हें देखने के लिए मंगलवार को वह पत्नी तबस्सुम बानो (45), बेटे उज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.