बाराबंकी, अगस्त 30 -- बाराबंकी। डाक विभाग द्वारा 3 सितंबर 2026 को प्रधान डाकघर में सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक डाक अदालत आयोजित की जाएगी। डाक सेवाओं से संबंधित लंबित शिकायतों का निस्तारण किया जाएगा। शिकायतें लिखित रूप में 1 सितंबर तक जमा करनी होंगी। आवेदन पर स्पष्ट रूप से डाक अदालत तीन सितंबर को सुनवाई के लिए अंकित करना अनिवार्य है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...