बाराबंकी में छाया अंधेरा, तेज हवा के साथ हुई झमाझम बारिश
बाराबंकी, मई 4 -- बाराबंकी, संवाददाता। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में मौसम का मिजाज अचानक बदल गया। सुबह से ही काले बादल छाए रहे और ठंडी हवाएं चलने लगीं। नौ बजते ही इतना घना अंधेरा छा गया कि पांच फीट की दूरी तक कुछ दिखाई नहीं दे रहा था। सड़कों पर वाहन हेडलाइट जलाकर निकलने लगे। देखते ही देखते तेज आंधी के साथ ओलावृष्टि शुरू हो गई और दस मिनट बाद झमाझम बारिश होने लगी। बाहर निकले लोग बारिश से बचने के लिए इधर-उधर भागने लगे। सोमवार सुबह मौसम में इस तरह के बदलाव की किसी को उम्मीद नहीं थी। तेज आंधी और बारिश के साथ बिजली की कड़क से लोग सहम उठे। बच्चे घरों में दुबक गए। जो बच्चे स्कूल पहुंच चुके थे उन्हें भी क्लास से बाहर नहीं निकलने दिया गया। झमाझम बारिश और ठंडी हवाओं से मौसम सुहाना हो गया और लोगों ने मई की चिलचिलाती गर्मी के बीच ठंडक का अहसास किय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.