बाराबंकी में चार एसडीएम का गैर जनपद तबादला
बाराबंकी, जुलाई 13 -- बाराबंकी, संवाददाता। शासन स्तर पर हाल ही में हुए प्रशासनिक फेरबदल के तहत 182 पीसीएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। इसी क्रम में बाराबंकी जिले के चार उप जिलाधिकारियों (एसडीएम) का गैर जनपद स्थानांतरण किया गया है। हैदरगढ़ की एसडीएम मधुमिता सिंह का तबादला अंबेडकरनगर कर दिया गया है। उल्लेखनीय है कि उन्होंने मात्र चार दिन पहले ही हैदरगढ़ एसडीएम का कार्यभार संभाला था। उन्हें वकीलों के प्रदर्शन के बाद तत्कालीन एसडीएम राजेश विश्वकर्मा के हटाए जाने के उपरांत यह जिम्मेदारी सौंपी गई थी। कार्यभार ग्रहण करने के कुछ ही दिनों बाद उनका तबादला आदेश जारी हो गया।इसके अलावा, पूर्व में हैदरगढ़ के एसडीएम रह चुके मोहम्मद शम्सतबरेज खान का तबादला हाथरस, अनुराग सिंह का बदायूं तथा प्रीति सिंह का रायबरेली कर दिया गया है। यह भी पढ़ें- चार एसडीए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.