नई दिल्ली, अप्रैल 14 -- UP News: लखनऊ से बहराइच जाने वाले जान लें। घाघरा नदी पर संजय सेतु की मरम्मत के लिए पुल पर आवागमन पूरी तरह बंद हो जाएगा। इसके मद्देनजर रोडवेज ने 15 अप्रैल से ही चहलारीघाट-रेऊसा (सीतापुर) होते हुए बसों का संचालन करना सुनिश्चित कर लिया है। प्रशासन की ओर निर्देश मिलते ही संचालन शुरू कर दिया जाएगा। दूसरी तरफ नदी पर आने व जाने के लिए पीपे के दो पुल बनकर तैयार हो गए हैं। पुल का एप्रोच रोड बनाने का काम भी शुरू हो गया है। मार्ग पर लोहे का पतरा रखा जाएगा जिससे वाहनों को निकलने में दिक्कत न हो। हालांकि दोनों किनारों की ऊंचाई अधिक होने के कारण वाहन चालकों को परेशानी हो सकती है। दशकों पुराना संजय सेतु काफी जर्जर हो गया है। आए दिन गर्डर उखड़ने से आवागमन अवरुद्ध हो जाता है। पुल की मरम्मत के लिए शासन की ओर से 16 अप्रैल से दो महीने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.