बाराबंकी, फरवरी 13 -- निन्दूरा। विकास खण्ड निन्दूरा क्षेत्र के ग्राम पंचायत बड्डूपुर स्थित भगवान मूर्त स्वामी आश्रम धाम मूरतपुर में चल रही सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के पांचवें दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। कथा व्यास श्री राम सहारे दास जी महाराज ने भक्त प्रहलाद की कथा का मार्मिक वर्णन करते हुए श्रद्धालुओं को भक्ति श्रद्धा और धर्म के मार्ग पर चलने का संदेश दिया। कथा के दौरान उन्होंने बताया कि भक्त प्रहलाद का जन्म अत्याचारी दैत्यराज हिरण्यकशिपु और माता कयाधु के घर हुआ। हिरण्यकशिपु की तपस्या के समय माता कयाधु ने महर्षि नारद के आश्रम में शरण ली, जहां गर्भ में ही प्रहलाद ने नारद जी से विष्णु भक्ति की शिक्षा प्राप्त की। इसी कारण दैत्य कुल में जन्म लेने के बावजूद वे भगवान विष्णु के अनन्य भक्त बने। हिरण्यकशिपु ने देवताओं से वरदान प्राप्त कर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.