लखनऊ, जुलाई 26 -- बाराबंकी-बहराईच को फोर लेन किए जाने की दिशा में मौजूदा दो लेन वाले इस हाईवे के किनारे के पेड़ों की कटान के लिए एनएचएआई को वन विभाग की मंजूरी मिल गई है। चौड़ीकरण की दिशा में आड़े आ रहे 9270 पेड़ों को काटा जाएगा। इसके एवज में वन विभाग 92,270 हजार पेड़ लगाएगा। बाराबंकी से बहराईच तक लगभग 102 किमी लंबा हाईवे मौजूदा समय में दो लेन का है। इसे फोन लेन बनाए जाने की मंजूरी सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय से मिल चुकी है। इसके लिए सात हजार करोड़ रुपये भी स्वीकृत किए जा चुके हैं। फोन लेन निर्माण कार्य का ठेका भी आंवटित किया जा चुका है। लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेस वे का निर्माण करने वाली संस्था इसे बनाएगी। मौजूदा समय में चौड़ीकरण के लिए बाराबंकी और बहराईच जिले में 240 हेक्टेयर भूमि अधिग्रहण का कार्य चल रहा है। मौजूदा दो लेन वाले इस हाईवे ...