बाराबंकी-बहराइच मार्ग पर कई ब्लैक स्पॉट, फिर भी नहीं हो रहा सुधार
बाराबंकी, अगस्त 27 -- मसौली, संवाददाता। बाराबंकी-बहराइच मार्ग पर कई ऐसे स्थान हैं जहां आए दिन हादसों में राहगीरों को अपनी जान गवांनी पड़ रही है। बीते मंगलवार को भुलभुलिया गांव के पास हुए हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत के बाद भी जिला दुर्घटना समिति ने मौके पर जांच करना तक उचित नहीं समझा। पुलिस प्रशासन ने भी तेज रफ्तार में फर्राटा भर रहे डंपरों पर कार्रवाई करना तक उचित नहीं समझा। इससे लोगों में आक्रोश पनप रहा है। लखनऊ से नेपाल को सीधा जोड़ने वाले बाराबंकी- बहराइच हाइवे पर वाहनों की तेज रफ्तार पर लगाम नहीं लग पा रही है। वाहनों की तेज रफ्तार और ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन लोगों की जिंदगी छीन रही है। ताजा वाक्या मंगलवार का है कि तेज रफ्तार डंपर ने मसौली थाना के बिन्दौरा गांव के निकट सड़क पर कार मोड़ते समय ठोकर मार दिया और चार लोगो की जान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.