बाराबंकी-बहराइच फोरलेन को गोरखपुर तक बढ़ाने की मांग
बलरामपुर, अगस्त 12 -- बलरामपुर, संवाददाता। पूर्व सांसद दद्दन मिश्र ने बुधवार को केंद्रीय सड़क परिवहन व राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की। उन्होंने बाराबंकी-बहराइच प्रस्तावित फोरलेन हाईवे को आगे श्रावस्ती, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर होते हुए गोरखपुर तक विस्तारित किए जाने की मांग की। इस संबंध में उन्होंने केंद्रीय मंत्री को पत्र सौंपकर क्षेत्र के धार्मिक, पर्यटन और आर्थिक महत्व से अवगत कराया। पूर्व सांसद ने पत्र में कहा कि बाराबंकी-बहराइच फोरलेन मार्ग को यदि श्रावस्ती, बलरामपुर और सिद्धार्थनगर होते हुए गोरखपुर से जोड़ा जाता है तो इससे पूर्वांचल के कई जिलों को सीधा लाभ मिलेगा। साथ ही धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों तक पहुंच आसान होने से स्थानीय स्तर पर रोजगार और कारोबार के अवसर भी बढ़ेंगे। यह भी पढ़ें- Balrampur News: रेल परियोजना कार्य में ते...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.