बाराबंकी, फरवरी 12 -- सुबेहा। थाना क्षेत्र के बली गेंरावा गांव से एक पखवारा पूर्व बकरी व्यापारियों के साथ गया किशोर घर वापस नहीं लौटा। मां की तहरीर पर पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। पुलिस ने किशोर को खोज कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। बली गेंरावा गांव निवासी सपना पत्नी रोशन लाल ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 16 दिन पूर्व कुछ बकरी व्यापारी बीते दिनों की तरह उसके घर के दरवाजे पर टिके थे। क्षेत्र से भारी तादाद में बकरियां खरीद लिया। ज्यादा बकरियां होने के चलते उन व्यापारियों ने सहयोग के लिए उनके पुत्र आदित्य को साथ ले जाने के लिए फरियाद की। पीड़ित ने बताया कि उसने अपने पुत्र आदित्य को व्यापारियों के साथ भेज दिया था। जाने के बाद से ही बेटे का मोबाइल नंबर बंद हो गया। जिसके चलते बेटे से कोई संपर्क नहीं हो पा रहा था। पुलिस ने इस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.