बाराबंकी, जून 2 -- बाराबंकी। संवाददाता। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल मंगलवार को बाराबंकी के दौरे पर पहुंचीं। अपने निर्धारित कार्यक्रम के तहत वे शहर के आवास विकास कॉलोनी स्थित संप्रेक्षण गृह पहुंचीं, जहां उन्होंने नवनिर्मित कंप्यूटर लैब का विधिवत उद्घाटन किया। हालांकि राज्यपाल निर्धारित समय से लगभग 10 मिनट की देरी से कार्यक्रम स्थल पर पहुंचीं, इसके बावजूद कार्यक्रम पूरे उत्साह और अनुशासन के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम स्थल पर राज्यपाल का भव्य स्वागत खाद एवं रसद राज्य मंत्री सतीश शर्मा ने किया। इस अवसर पर जिले के वरिष्ठ अधिकारी, जनप्रतिनिधि और संप्रेक्षण गृह के कर्मचारी भी उपस्थित रहे। कंप्यूटर लैब के उद्घाटन को संप्रेक्षण गृह में रह रहे किशोर-किशोरियों के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। इस लैब के वोमाध्...