बाराबंकी, फरवरी 18 -- हैदरगढ़। क्षेत्र में लखनऊ-सुल्तानपुर रेल लाइन पर चौबीसी रेलवे स्टेशन के समीप बुधवार की भोर में एक युवक की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। थाना हैदरगढ़ के ही पिचूरी मजरे चौबीसी गांव निवासी राकेश कुमार यादव (35) की दिमागी हालत ठीक नहीं थी। भोर में लगभग तीन बजे घर से निकल कर रेल लाइन पर पहुंच गया। इस बीच उधर से गुजर रही किसी ट्रेन की चपेट में आ गया। सुबह ग्रामीणों ने रेल लाइन पर क्षत-विक्षत शव पड़ा देख चौबीसी रेलवे स्टेशन को सूचना दी। स्टेशन मास्टर की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक की पहचान कराई। कोतवाल अभिमन्यु मल्ल ने बताया कि मृतक दिमागी रूप से अस्वस्थ था। अज्ञात ट्रेन के नीचे आ गया। बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.