बाराबंकी। अतुल वर्मा, सितम्बर 22 -- यूपी के बाराबंकी-गोंडा मार्ग पर केसरीपुर के पास रेलवे क्रॉसिंग पर लगने वाले जाम से जल्द राहत मिलने की उम्मीद है। यहां करीब 850 मीटर लंबा रेलवे ओवरब्रिज बनाया जाएगा। लोक निर्माण विभाग, सेतु निगम और रेलवे ने मिलकर ओवरब्रिज का नक्शा तैयार कर लिया है। पुल बनने के बाद वाहन चालकों को रेलवे की तीन समानान्तर लाइनों को पार करने के लिए बार-बार रुकना नहीं पड़ेगा। प्रस्ताव पर शासन की मुहर लगते ही मापजोख व स्टीमेट तैयार किया जाएगा। केसरीपुर के पास रेलवे लाइन पर ट्रेनों की आवाजाही के दौरान फाटक बंद होने से बाराबंकी-गोंडा मार्ग पर वाहनों की लंबी कतार लग जाती हैं। व्यस्त मार्ग होने के कारण सुबह से देर शाम तक कई बार जाम की स्थिति बनती है। इससे स्कूली वाहनों, बसों, एंबुलेंस और रोजाना आवागमन करने वाले लोगों को परेशानी उठान...