बाराबंकी, फरवरी 18 -- हैदरगढ़। कोतवाली क्षेत्र के रामबक्स का पुरवा मजरे रौली निवासी महिला राम कुमारी पत्नी मंशाराम ने एसपी से मिलकर फरियाद की। एसपी के निर्देश पर मारपीट के आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। बताया कि चार फरवरी को दरवाजे के सामने कूड़ा डालने से मना करने पर विपक्षी भोले उनके भाई गोले एवं भूटान ने उसे बुरी तरह मारा पीटा। बेटी व पुत्र को बचाने आए तो उन्हें भी पीटा गया। एसपी ने महिला की फरियाद पर आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत करने का आदेश हैदरगढ़ पुलिस को दिया। एसपी के आदेश पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.