बाराबंकी, फरवरी 12 -- बाराबंकी। विभिन्न थाना क्षेत्रों में मारपीट और धमकी दिये जाने के तीन मामलों में कई लोग चोटिल हैं। तीनों ही मामलों में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना बदोसराय क्षेत्र के ग्राम अरियामऊ निवासी जीतू उर्फ रंजीत पुत्र स्व. रंगलाल पांडे ने थाना बदोसराय में दी गई तहरीर में बताया कि 11 फरवरी की शाम करीब चार बजे कोटवाधाम स्थित मंदिर के पास अभरन घाट पर श्रद्धालुओं को टीका लगाने को लेकर उसके पटीदार बलेसर व बड़े भाई सूरज पांडे ने गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से मारपीट की। आरोप है कि मारपीट में उसके सिर में गंभीर चोट आई। शोर मचाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से चले गए। पीड़ित ने जमीन के विवाद में रंजिश का आरोप लगाया है। थाना देवा क्षेत्र के ग्राम खेवली निवासी निखिल गुप्ता बाजार में चाट का ठेला लगाते...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.