रायबरेली, मार्च 23 -- एक घंटे जाम रहा हाईवे, दोनों तरफ लगी वाहनों की लाइन पुलिस ने नौ लोगों के खिलाफ दर्ज किया मुकदमाबाराबंकी संवाददाता। हिट एंड रन मामले में नया कानून बनाए जाने के विरोध में सोमवार को वाहन चालक कल्याण समिति (सम्पूर्ण भारत) के आह्वान पर समिति के पदाधिकारियों व ट्रक चालकों ने लखनऊ-अयोध्या हाइवे पर हैदरगढ़ बाईपास के निकट ट्रकों को खड़ा कर जाम लगा दिया। घटना की जानकारी होते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने जाम खोलवाने का प्रयास किया लेकिन ट्रक चालक नहीं माने। इस पर पुलिस को लाठियां पटकनी पड़ीं। इसके बाद चालक ट्रक लेकर भाग निकले। पुलिस ने नौ लोगों को हिरासत में लेकर मुकदमा दर्ज किया है। हाईवे जाम की जानकारी मिलने पर एएसपी विकास चंद्र त्रिपाठी भी मौके पर पहुंच गए थे।नगर कोतवाली क्षेत्र में हैदरगढ़ अंडर पास के ऊपर लखनऊ-अयोध्या हाइवे पर सो...