किशनगंज, मई 23 -- पोठिया। शुक्रवार को एनएच-327 ई पर हुई सड़क हादसे के दौरान पोठिया थाना क्षेत्र के बारापोखर निवासी 38 वर्षीय मजदूर परदेशी की मौत घटना स्थल पर हो गई,जबकि माखन पोखर निवासी दिलीप सिंह 35 की हालत नाजुक बताई जाती है। वहीं बारापोखर गांव के विजय 30 भी बुरी तरह से घायल हैं। जबकि ट्रैक्टर चालक मौके से फरार बताया जाता है। यह भी पढ़ें- एनएच-327 ई पर भीषण सड़क हादसा, मजदूर की मौतमृतक का परिवार इधर मृतक परदेशी की पत्नी, राधा देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। मजदूर परदेशी की मौत से बरापोखर गांव में सुबह से ही कोहराम मचा रहा है। दरअसल पोठिया थाना क्षेत्र के मिर्जापुर गांव के एक ठेकेदार के साथ ट्रैक्टर से पोठिया थाना क्षेत्र के तीन मजदूरों को छत ढलाई के लिए माखन पोखर गांव से सुबह छत ढलाई करने के लिए गलगलिया बाजार ले जा रहे थे। यह भी पढ़ें- स्टेट...