बारापुला फेज-3 फ्लाईओवर का 29 सितंबर को उद्घाटन, मयूर विहार से AIIMS का सफर सिग्नल फ्री; PWD मंत्री ने किया एलान
नई दिल्ली, सितम्बर 19 -- दिल्ली के लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने शनिवार को जानकारी दी है कि बारापुला फेज-3 कॉरिडोर का उद्घाटन 29 सितंबर को होगा। उन्होंने बताया है कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह इस कॉरिडोर का उद्घाटन करेंगे। प्रवेश साहिब सिंह ने कहा कि बरापुला फेज-3 फ्लाईओवर पूर्वी दिल्ली के मयूर विहार फेज-1 को सराय काले खां से जोड़ते हुए एम्स और दक्षिण दिल्ली को जोड़ेगा। यानी मयूर विहार फेज-1 से एम्स तक की यात्रा सिग्नल फ्री होगी। यही नहीं ट्रैफिक की समस्या से भी काफी हद तक छुटकारा मिलने की उम्मीद है। इसके अलावा यात्रियों के समय की भी बचत होगी।पूरा कॉरिडोर लगभग 9 किलोमीटर का हो गया पीडब्ल्यूडी मंत्री ने बताया है कि इस फ्लाईओवर का नया हिस्सा सराय काले खां स्थित मौजूदा बारापुला कॉरिडोर से जुड़ा है, जिससे पूरा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.