नई दिल्ली, मार्च 16 -- -मयूर विहार से एम्स तक का सफर होगा सिग्नल फ्री, पिछली सरकार की देरी की होगी एसीबी जांचनई दिल्ली प्रमुख संवाददाता राजधानी में ट्रैफिक जाम का समाधान करने के लिए दिल्ली सरकार की कैबिनेट बैठक में दो महत्वपूर्ण परियोजनाओं को मंजूरी दी गई है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित कैबिनेट बैठक में बारापुला फेज-3 एलिवेटेड कॉरिडोर और एमबी रोड पर 6-लेन एलिवेटेड कॉरिडोर व अंडरपास परियोजना को स्वीकृति दे दी गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि ये परियोजनाएं 'विकसित दिल्ली' के निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं।मुख्यमंत्री ने कैबिनेट बैठक के बाद कहा कि सराय काले खां से मयूर विहार तक बारापुला नाले के ऊपर एलिवेटेड रोड (फेज-3) के निर्माण के लिए संशोधित लागत 1635.03 करोड़ रुपये मंजूर की गई है। यह परियोजना मौजूदा बारापुला एलिवे...