नई दिल्ली, जुलाई 27 -- Barapullah Phase-3 Project : दिल्ली में बारापुला का तीसरा फेज आखिरकार बनकर तैयार हो गया है। मयूर विहार से सराय काले खां तक इस फ्लाईओवर के बनने से मयूर विहार से एम्स तक वाहन चालकों को सिग्नल मुक्त सफर मिलेगा। पीडब्ल्यूडी द्वारा जल्द ही इसे यात्रियों के लिए खोलने की तैयारी का जा रही है। इसका उद्घाटन करने के लिए पीडब्ल्यूडी ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को पत्र लिखकर उनसे समय मांगा है। सूत्रों का कहना है कि अगस्त महीने के पहले सप्ताह में इसका उद्घाटन हो सकता है। बारापुला फ्लाईओवर पर फिलहाल एम्स से सराय काले खां तक सिग्नल मुक्त सफर चल रहा है।एम्स से मयूर विहार तक 9 KM लंबाई एम्स के पास से शुरू होने वाले इस फ्लाईओवर का एक हिस्सा सराय काले खां, जबकि दूसरा डीएनडी पर समाप्त होता है। बारापुला के तीसरे फेज में सराय काले खां से म...