बारापुला एलिवेटेड कॉरिडोर खुलते ही लगा जाम
नई दिल्ली, सितम्बर 30 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। बारापुला फेज-3 एलिवेटेड कॉरिडोर पर एक तरफ से यातायात खोलने के पहले ही दिन बुधवार को बॉटलनेक ने वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया। वाहन चालक भीषण जाम में फंसे। गंतव्य तक जल्दी पहुंचने के बजाय लोगों को 40 मिनट से एक घंटे तक की देरी हुई। हाल यह हो गया कि दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के पसीने छूट गए। लोगों का पहली यात्रा का अनुभव बेहद खराब रहा। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने मंगलवार को इस कॉरिडोर का उद्घाटन कराया था। इसका एम्स से मयूर विहार फेज-एक आने वाला कैरिजवे उद्घाटन समारोह का टेंट न हटने की वजह से बंद है। बुधवार सुबह इसके मयूर विहार फेज-एक से एम्स की ओर जाने वाले कैरिजवे को वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दिया गया। पीडब्ल्यूडी ने जिस तरह से इससे सिग्नल फ्री सफर का दावा किया था, उसे मानते ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.