दुमका, मार्च 29 -- जामा, प्रतिनिधि।सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति बारापलासी के तत्वावधान में आयोजित चैती दुर्गा पूजा का समापन श्रद्धा एवं भक्ति के साथ संपन्न हो गया। समापन दिवस पर मां सिद्धिदात्री की विधिवत पूजा-अर्चना की गई तथा क्षेत्र में रामनवमी पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। नवमी के पावन अवसर पर हवन-यज्ञ के उपरांत ग्रामीणों द्वारा 151 कुंवारी कन्याओं को श्रद्धापूर्वक भोजन कराया गया। इस दौरान पूरे क्षेत्र में दिनभर भक्ति का वातावरण बना रहा और श्रद्धालु माता के जयकारों से वातावरण गूंजता रहा। शनिवार निर्धारित विधि-विधान के अनुसार मां भगवती की प्रतिमा का विसर्जन स्थानीय तालाब में किया गया। विसर्जन के दौरान ग्रामीणों ने नम आंखों से मां अम्बे को विदाई दी और अगले वर्ष पुनः आगमन की कामना की। पूजा समिति के सदस्यों ने दूर-दराज से आए श्रद्धालुओं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.