बाराद्वारी क्लब हाउस में रवींद्र जयंती पर सांस्कृतिक कार्यक्रम
जमशेदपुर, मई 12 -- संगीत संस्था संजीवनी की ओर से बाराद्वारी क्लब हाउस में रवींद्र जयंती पर 'कवि प्रणाम' नामक सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसका संचालन अल्पना बोस ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत विश्वकवि रवींद्रनाथ टैगोर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देने के साथ हुई। इसके बाद संस्था के सदस्यों ने 'हे नूतन देखा दिक आर बार...' एवं 'आमार मुक्ति आलॉय आलॉय...' सहित कई लोकप्रिय रवींद्र संगीत प्रस्तुत किए, जिसने पूरे वातावरण को भावविभोर कर दिया। चैतालि दंडपात, सोमा विश्वास और अंजना सेनगुप्ता ने आकर्षक नृत्य प्रस्तुतियां दीं, जिन्हें दर्शकों ने खूब सराहा। संस्था के सदस्यों ने एकल तथा सामूहिक संगीत प्रस्तुतियों से कार्यक्रम को सांस्कृतिक गरिमा प्रदान की। यह भी पढ़ें- रवींद्र भवन में 'बाल्मिकी प्रतिभा' का मनमोहक मंचन पूरे आयोजन में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.