जमशेदपुर, मार्च 16 -- बाराद्वारी स्थित डॉ. डीके मिश्रा नेफ्रो, यूरोलॉजी एवं स्टोन सेंटर में पथरी के ऑपरेशन के बाद मरीज की मौत के बाद रविवार को जमकर हंगामा हुआ। इस हंगामा के बाद डॉक्टर और मरीज के परिजनों के बीच समझौता हुआ, तब जाकर मामला शांत हुआ। बागबेड़ा निवासी परेश भगत को शुक्रवार को गॉल ब्लैडर में पथरी को लेकर डॉ. डीके मिश्रा के यहां भर्ती कराया गया। उसी दिन उनका ऑपरेशन भी हुआ। शनिवार की रात उनकी तबीयत बिगड़नी शुरू हो गई। उन्हें सीने में दर्द, उल्टी, सांस लेने में दिक्कत होने लगी। ब्लड प्रेशर घटने लगा। देर रात दो बजे उनकी मौत हो गई। इसके बाद रविवार सुबह अन्य परिजन पहुंचे और नर्सिंग होम में काफी हंगामा किया। हंगामा सुबह से शुरू हुआ तो दोपहर तक चलता रहा। परिजन कुश भगत ने बताया कि शनिवार रात में परेश का पेट फूलता गया और सांस लेने में तकलीफ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.