जमशेदपुर, फरवरी 3 -- झारखंड हाईकोर्ट के आदेश के अनुपालन में सोमवार को शहर में अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई शुरू की गई। हाईकोर्ट ने कुल 24 भवनों के अवैध हिस्सों को तोड़ने का निर्देश दिया है। सोमवार को दो अलग-अलग टीमों ने दो भवनों पर कार्रवाई शुरू की। यह कार्रवाई जेएनएसी के उपनगर आयुक्त कृष्ण कुमार की देखरेख में की गई। पहली कार्रवाई साकची बाराद्वारी स्थित भवन संख्या-47 में हुई, जहां भवन के अवैध हिस्सों को तोड़ा गया। दूसरी कार्रवाई बिष्टूपुर में पटियाला वाइन शॉप की बिल्डिंग पर की गई। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि दोनों ही भवन पूरी तरह अवैध नहीं हैं, बल्कि उनके कुछ हिस्से स्वीकृत नक्शे के विपरीत बने हैं। इसी कारण मशीनों की जगह मजदूरों के जरिए चरणबद्ध तरीके से अवैध हिस्सों को तोड़ा गया। सुबह करीब 10 बजे कार्रवाई शुरू हुई। बिष्टूपुर स्थित पटिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.