औरंगाबाद, अप्रैल 29 -- दाउदनगर नगर परिषद क्षेत्र में देर रात एक युवक के साथ छिनतई की घटना सामने आई है। वार्ड संख्या 8 स्थित नालबंद टोली मुहल्ले में अज्ञात बदमाशों ने बारात से लौट रहे युवक को निशाना बनाते हुए उसका मोबाइल और गले से सोने का लॉकेट छीन लिया। विरोध करने पर बदमाशों ने युवक के साथ मारपीट भी की। मिली जानकारी के अनुसार दाउदनगर थाना के वार्ड नंबर-2 के पुराना चौक निवासी राजू तांती के पुत्र राकेश कुमार बारात में शामिल होकर लौट रहे थे। रात करीब तीन बजे वह पटवा टोली से नालबंद टोली टावर के रास्ते अपने घर जा रहे थे। यह भी पढ़ें- बारात आए किशोर को पीटा इसी दौरान टावर के पास पहले से घात लगाए बदमाशों ने उन्हें रोक लिया। बदमाशों ने पहले युवक के साथ धक्का-मुक्की की और फिर मारपीट शुरू कर दी। जब राकेश कुमार ने विरोध किया तो बदमाश और आक्रामक हो ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.