अमरोहा, अप्रैल 22 -- हसनपुर, संवाददाता। बारात से घर लौटते वक्त युवक संग मारपीट कर दी गई। बीच बचाव करने वाले लोगों को भी पीटा गया। हमलावरों ने जेब से 5100 रुपये भी निकाल लिए। आरोप है कि तहरीर के बावजूद भी पुलिस ने सुनवाई नहीं की। अदालत के आदेश पर पुलिस ने अब 10 लोगों के खिलाफ संबंधित धारा में मुकदमा दर्ज किया है।कोतवाली क्षेत्र के गांव हैबतपुर बंजारा निवासी अब्दुल हक ने बताया कि बीती 25 मार्च को उसके गांव हैबतपुर से नजदीकी गांव कालाखेड़ा में बारात गई थी। बारात में अब्दुल हक भी शामिल था। शाम करीब 3:30 बजे जब वह वापस लौट रहा था तभी कालाखेड़ा गांव के कई युवक गाली देने लगे। यह भी पढ़ें- अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म में पांच पर केस दर्ज विरोध किया तो मारपीट कर दी। अब्दुल हक को बचाने के दौरान सारिक व सलमान से भी मारपीट की। अब्दुल हक का कहना है कि उस...