मेरठ, अप्रैल 28 -- सोमवार देर रात बारात से वापस अपने घर लौट रहे युवक पर दबंग लोगों ने रंजिशन जानलेवा हमला कर दिया। उन्होंने उसके सिर पर रॉड से वार किया, जिससे वह लहुलुहान हो गया। बाद में आरोपी उसे हत्या की धमकी देकर फरार हो गए। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। कपसाड़ निवासी नंदू पुत्र रविंद्र ने बताया कि वह सोमवार को गांव से ही एक बारात में गया था। देर रात वह वहां से वापस लौटा। जैसे ही वह अपने घर के लिए चला तो बीच रास्ते में उसे गांव के दबंग लोगों ने रोक लिया। रुकते ही उसे गालियां देनी शुरू कर दी। उसने विरोध किया तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की। इस दौरान एक युवक ने पीछे से उसके सिर पर रॉड से वार किया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वह लहुलुहान होकर सड़क पर गिरा तो आरोपी उसे हत्या की धमकी देकर वहां से फर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.