बस्ती, मई 1 -- रुधौली, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थानाक्षेत्र के रुधौली-बखिरा मार्ग पर डड़वा तिवारी स्कूल के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। जनपद संतकबीरनगर के कोतवाली थानाक्षेत्र स्थित नेदुला गांव निवासी सूरजभान शर्मा (20) पुत्र धर्मेंद्र कुमार शर्मा बुधवार को बाइक से अपने ननिहाल सिद्धार्थनगर जिले के कोलही डिहवा गांव बारात में गए थे। देर रात करीब 12 बजे वह बाइक से वापस घर लौट रहे थे। बताया जाता है कि रुधौली-बखिरा मार्ग पर डड़वा तिवारी चौराहे के पास स्कूल के निकट किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। यह भी पढ़ें- सड़क हादसे में युवक की मौत मामले में अज्ञात चालक पर केस हादसे में वह सड़क पर गिर पड़े...