दरभंगा, मई 13 -- शशि प्रकाश,बहेड़ी। थाना क्षेत्र के बहेड़ी-सिंघिया रोड स्थित जगन्नाथपुर के पास सोमवार की अलसुबह सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान बहेड़ी निवासी रामाशीष पासवान के पुत्र राजेश पासवान (30) के रूप में हुई है। इस घटना से परिवार में कोहराम मच गया। वहीं घटना से गांव में मातमी सन्नाटा पसरा है। जानकारी के अनुसार राजेश समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र के मुरादपुर गांव से जलवाड़ा बारात गए थे। सोमवार की सुबह करीब 4:20 बजे बाइक से घर लौटने के दौरान जगन्नाथपुर के पास किसी वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में राजेश गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि बाइक पर सवार एक महिला भी जख्मी हो गई। यह भी पढ़ें- बारात से लौट रहे युवक की सड़क हादसे में गई जान ग्रामीणों की मदद से दोनों घायलों को बहेड़ी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद...