कौशाम्बी, अप्रैल 27 -- कोखराज के बिसारा गांव के समीप रविवार की भोर में बारात से लौट रहे बाइक सवार युवकों पर बिसारा के समीप हमला बोल दिया। घेरकर पीटा गया। असलहों से लैस दबंगों ने लाठी-डंडा से मारपीट करने के साथ ही ईंट-पत्थर चलाए। इस दौरान बाइकों को भी क्षतिग्रस्त किया गया। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। कोखराज के सिरियांवा कला निवासी रामआसरे पुत्र लल्लू राम अपने साथियों के साथ शनिवार की रात चरवा में अपने रिश्तेदार की बारात में गया था। बारात में ही रामआसरे की मलाक भायल गांव के लोगों से कहासुनी हो गई। भोर में करीब तीन बजे राम आसरे अपने अन्य साथियों के साथ वापस आ रहा था। बिसारा गांव के समीप पहले से घात लगाकर बैठे दबंगों ने रामआसरे व उसके साथियों को रोक लिया। फिर उन्हें लाठी-डंडे से जमकर पीटा। इस दौरान असलहे भी लहराए गए। राम...