जौनपुर, मई 20 -- जफराबाद (जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। केराकत कोतवाली क्षेत्र के बेलाव घाट पुल के पास मंगलवार की रात लगभग 10 बजे बारात से वापस लौट रहे युवकों को बदमाशों ने मारपीट कर घायल कर दिया। घटना में दूल्हे के भाई का हाथ फैक्चर हो गया। घटना की सूचना पर जफराबाद, जलालपुर तथा केराकत पुलिस मौके पर पहुंच गई। आरोपी बदमाशों को पकड़ने के लिए कई स्थानों पर दबिश दी गयी। जफराबाद क्षेत्र के सखोई गांव निवासी रुस्तम अली की पुत्री की शादी केराकत मुफ्तीगंज के नयेपुरा गांव निवासी सज्जाद के लड़के शहबाज से तय थी।बारात रात को आठ बजे आयी। खाना पीना के बाद बारात के लोग एक चार पहिया वाहन से वापस घर लौट रहे थे।सखोई गांव से मात्र एक किमी दूर बेलाव घाट पुल के पास बाराती पहुंचे थे कि बदमाशों ने चार पहिया वाहन को रुकवा लिया। उसके बाद उन लोगों ने गाली गलौज किया। वि...