बारात से लौट रहे युवकों की बाइक को पिकअप ने मारी टक्कर, किशोर की मौत
कुशीनगर, मई 8 -- कुशीनगर, हिन्दुस्तान टीम। जिले के हनुमानगंज थाना क्षेत्र के छितौनी टेगरहा मोड़ के पास गुरुवार की आधी रात एक तेज रफ्तार पिकअप ने दो बाइकों को सामने से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बारात से लौट रहे चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने सभी को एम्बुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र तुर्कहा पहुंचाया, जहां हालत नाजुक देख डॉक्टरों ने रविन्द्र नगर धूस मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। रास्ते में ही एक किशोर की मौत हो गई। हनुमानगंज थाना क्षेत्र के छितौनी बैरा टोला निवासी राहुल (17) पुत्र मिट्ठू साहनी, नीरज (18) पुत्र त्रिलोकी, संदीप साहनी (18) पुत्र भरत तथा बिट्टू (17) पुत्र हीरालाल साहनी गुरुवार की शाम कटाई भरपुरवा गांव गई एक बारात में शामिल होने गए थे। आधी रात करीब 12 बजे चारों दो बाइकों से वापस घर लौट रहे थे। छितौनी बाईपास स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.