गोरखपुर, फरवरी 15 -- झुमिला बाजार, हिन्दुस्तान संवाद। बड़हलगंज थाना क्षेत्र के छितौना बुजुर्ग गांव में बारात से लौटे दो युवकों पर कुछ लोगों ने जानलेवा हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। प्रशांत सिंह गोला ब्लाक के छितौना बुजुर्ग गांव के ग्राम रोजगार सेवक हैं। उन्होंने तहरीर के माध्यम से बताया कि चौदह फरवरी की रात में गांव से जीयनपुर के पास एक बारात गई थी। वहीं पर कुछ लोगों से कहासुनी हो गई थी। रात में ही करीब बारह बजे गांव के भूपेंद्र यादव के साथ लौट रहा था। गांव पहुंचने से पहले ही घात लगाकर बैठे पांच युवकों ने अपने अन्य सहयोगियों के साथ राड, हाकी व पंच से अचानक हमला कर दिए, जिससे हम लोग गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गए। हमलावरों ने चार पहिया वाहन को भी छतिग्रस्त कर दिया। घायलों को अस्पताल भेजकर पुलिस जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.